mere vichar
- 46 Posts
- 1192 Comments
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
पोस्ट हमारे अन्फीचार्ड होके रह गए!!
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
फीचर होने की आस , आह बनकर रह गयी
और हम रोते कलपते रह गए!!
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
शायद उनका आखरी हो ये सितम
हर पोस्ट यही सोच के हम कर गए!!
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
खुदको भी हमने थका डाला मगर
वो तरस खाते नहीं ये कह गए!!
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
दो लाइनेज़ लिख कर कोई फीचर हुआ
और हम दसियों भी लिख के रह गए !!
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
सोचता हूँ के अब मै लिखना छोड़ दूं
मै तो ठहरा बस अबोध , वो कहके रह गए !!
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
Read Comments